Farrukhabad Kannauj News: अभिलेख न मिलने से 40 लाख रुपये के घोटाले की जांच अटकी
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 22 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। ग्राम पंचायतों में एक के बाद एक घोटाले सामने आ रहे हैं। कमालगंज ब्लाक के अहिमलापुर गांव में जो 40 लाख रुपये के गवन का मामला प्रशासन के संज्ञान में आया था इस पर जांच के आदेश दिये जा चुके हैं। मगर पंचायत सचिव की ओर से अभिलेख न दिये जाने से जांच अधिकारी आगे की जांच नहीं कर पा रहे हैं। अब पंचायत सचिव को कड़ी हिदायत दी गयी है कि यदि तीन दिन के अंदर जांच अधिकारी को रिकार्ड उपलब्ध नहीं कराये तो अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिंदापुर गांव के शिकायतकर्ता विजनेश कुमार ने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि उनकी ग्राम पंचायत अहिमलापुर में वर्ष 2021 से 2025 तक सरकारी धन का जमकर बंदरबांट किया गया। ग्राम पंचायत में करीब 40 लाख के गवन का आरोप लगाते हुये उन्होंने विकास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.