फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 27 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में नवीन उद्यमों की स्थापना, बैंक स्तर पर लंबित ऋण संबंधी पत्रावलियों तथा नगर में अतिक्रमण की स्थिति सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई। नवीन उद्यमों की स्थापना के लिए बैंकों को भेजी गई लंबित पत्रावलियों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित बैंक अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों के संबंध में बैंकों के उच्चाधिकारियों को तत्काल अवगत कराया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि अगली बैठक में इस प्रकार की स्थिति की पुन...