फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 3 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता।जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर अब आंगनबाड़ी प्रबंधन समिति (एएमसी) का गठन किया जायेगा। सेवाओं की गुणवत्ता परखने में एएमसी का महत्वपूर्ण रोल रहेगा। हर आंगनबाड़ी केंद्रों पर सात सदस्यीय समिति बनायी जायेगी जो कि प्रत्येक व्यवस्था पर नजर रखेगी। जनपद में कुल 1752 आंगनबाड़ी केंद्र हैं । इन सभी केंद्रों पर गुणवत्ताओं की पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के मकसद से ही एएमसी के गठन का निर्णय लिया गया है। इससे केंद्रों पर सेवाओं की गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही में वृद्धि होगी। समिति में क्षेत्रीय मुख्य सेविका अध्यक्ष रहेंगी जबकि सदस्य सह संयोजक संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकत्र्री को नामित किया गया है। इसके अलावा समिति में आशा कार्यकत्र्री, दो आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीकृत...