फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 25 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता।गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों के साथ शुक्रवार को नगर में गणेश प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा निकाली गई। सुबह से हो रही रिमझिम बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। यात्रा में शामिल श्रद्धालु अबीर-गुलाल उड़ाते हुए भक्ति के रंग में झूमते और गणपति के जयकारे लगाते चल रहे थे। नगर के शिवाला मंदिर, श्याम नगरी, बगिया सोहनलाल, बगिया मंगूलाल, चिलौली, लोहाई बाजार, पटवनगली, चिलौली पठान, चिलाका, सधवाड़ा, हरदेव मंदिर, कूंचा बाबूराम, धर्मशाला, पृथ्वी दरवाजा, नई बस्ती, रेलवे रोड, मेहंदी बाग और गढ़ी समेत विभिन्न स्थानों पर स्थापित करीब तीन दर्जन गणेश प्रतिमाएं विसर्जन यात्रा में शामिल हुईं। इसके अलावा कई घरों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं को भी श्रद्धा...