फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 29 -- Farrukhabad Kannauj News: मोहम्मदाबाद। कस्बे के रोहिला चौराहे पर रात में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी बस से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को पुलिस वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मोहम्मदाबाद पहुंचाया। सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अशोक सिंह ने घायल का किया। नगला स्वामी निवासी अजय कश्यप अपने मामा विजय कश्यप निवासी मौधा के घर से बाइक से अपनी ससुराल नगला सूदन जा रहा था। इसी दौरान रोहिला चौराहे पर बाइक अनियंत्रित होकर बस से टकरा गई। यह भी पढ़ें- अनियंत्रित बाइक बस से टकराई, युवक घायल पुलिस ने हादसे की सूचना घायल के परिजनों को दे दी है। उसका मामा विजय कश्यप भी सीएचसी पहुंच...