फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 11 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज। जनपद कासगंज के थाना दरियाव गंज के एक गांव निवासी 52 वर्षीय ग्रामीण ने संदिग्ध हालात में कीटनाशक पदार्थ पी लिया। उल्टियां होने पर परिजनों को जानकारी हुई। गंभीर हालत में परिजन सीएचसी लाये। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। युवक को जहरीले कीड़े ने काटा, हालत गंभीरकायमगंज। कम्पिल क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर पलनापुर निवासी प्रशांत को किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन सीएचसी लाये। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...