Farrukhabad Kannauj News: अधेड़ के अपहरण की सूचना से मचा हड़कंप
फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 5 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद। कायमगंज की ओर से स्कॉर्पियो में कुछ लोगों द्वारा एक अधेड़ का अपहरण कर ले जाने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ सक्रिय हो गए। पुलिस ने फैजबाग में घेराबंदी कर स्कॉर्पियो को रोक लिया। इसके बाद वाहन को कब्जे में लेकर उसमें सवार युवकों को हिरासत में ले लिया और थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को अपहरण की सूचना मिली थी। प्रारंभिक पूछताछ में मामला अपहरण का न होकर मारपीट और रुपये के लेनदेन से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। अभी तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.