फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 22 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ पुलमंडी से चौराहा के अलावा पुराना सेंट्रल बैंक से पुराने जिला अस्पताल तक दुकानदारों ने फुटपाथ पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। त्योहारी सीजन की बात छोड़िए बिना त्योहारी सीजन के अब हर रोज दुकानदार अपनी अपनी दुकानें फुटपाथ पर पूरी तरह से जमा रहे हैं। दुकानदारो ने फुटपाथ पूरी तरह से घेर रखा है। सबसे खास बात तो यह है कि फुटपाथ पर दुकान लगने के बाद खरीददारी करने आने वाले लोग अपनी बाइक व स्कूटी खड़ी कर देते हैं इससे आधी सड़क घिर जाती है जिससे वाहन व पैदल निकलने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...