Farrukhabad Kannauj News: अटैना घाट से गंगाजल भर 70 किमी की कांवड़ यात्रा शुरू
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 2 -- Farrukhabad Kannauj News: कंपिल, संवाददाता। सावन में शिवभक्ति सिर चढ़कर बोल रही है। रविवार को मैनपुरी जिले के कुरावली क्षेत्र से आए श्रद्धालुओं ने कम्पिल के अटैना घाट पर गंगाजल भरकर पैदल कांवड़ यात्रा शुरू की। श्रद्धालु सोमवार को सोनई शिव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। रविवार को मैनपुरी जनपद के कुरावली क्षेत्र के मोहल्ला कुंवरपुर से आए शिवभक्तों ने कम्पिल-बदायूं मार्ग स्थित अटैना घाट पर वैदिक रीति से गंगाजल भरने के बाद पैदल यात्रा शुरू की। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के जयघोष के बीच कांवड़ लेकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किया। श्रद्धालु गगन, आशीष, आदित्य, देव, अमन, हीरू और राजन समेत अन्य कांवड़ियों ने 101 लीटर गंगाजल की कांवड़ उठाई, जबकि आशीष, अवनीश, अरुण, बिल्लू और रोमी ने 51 लीटर गंगाजल की कां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.