Faridabad News: 7 अगस्त को बहीन में होगा जिला स्तरीय वन महोत्सव
फरीदाबाद, अगस्त 5 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। हथीन उपमंडल के गांव बहीन में 7 अगस्त को सुबह 10 बजे जिला स्तरीय वन महोत्सव आयोजित होगा। कार्यक्रम में हरियाणा के खेल, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता तथा कानून एवं विधायी राज्य मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में पौधारोपण करेंगे। उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। वन महोत्सव के दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और जलवायु संतुलन का संदेश दिया जाएगा। उपायुक्त ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल कर पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभाने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.