Faridabad News: 55 पव्वे अवैध देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
फरीदाबाद, जुलाई 26 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मिर्जापुर निवासी दीपक के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर फज्जुपुर चौक के पास घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। उसके कब्जे से सफेद कट्टे में रखे 55 पव्वे अवैध देसी मस्ताना शराब बरामद हुई। एक पव्वा नमूने के रूप में सीलबंद कर शराब जब्त कर ली गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.