Faridabad News: 28 करोड़ की विकास परियोजनाओं से बदलेगी खादर क्षेत्र की तस्वीर
फरीदाबाद, अगस्त 2 -- Faridabad News: पलवल, संवाददाता। हरियाणा के खेल एवं युवा मामले तथा कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने रविवार को गांव थंथरी में करीब 28 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। कार्यक्रम के तहत सड़क, जलापूर्ति, स्ट्रीट लाइट, शिक्षा, खेल और सामुदायिक सुविधाओं से जुड़े अनेक कार्यों की शुरुआत हुई। इन परियोजनाओं से खादर क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलने और विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। गांव में आधारभूत सुविधाओं का होगा विस्तार
परियोजनाओं का शुभारंभ थंथरी में स्वागत द्वार, विभिन्न संपर्क मार्गों, फिरनी के निर्माण तथा नालियों और रैंप जैसे कार्यों की शुरुआत की गई। इसके साथ ही 150 स्ट्रीट लाइट, समरसीबल हैंडपंप, ट्यूबवेल, बूस्टर और जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने वाली परियोजनाओं का भी शुभारं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.