Faridabad News: 275 किलो पशु का मांस बरामद
फरीदाबाद, अगस्त 4 -- Faridabad News: फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। मुजेसर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक कार से 275 किलोग्राम भैंस का मांस बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पशु चिकित्सक से जांच कराने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले के शिकायतकर्ता पुनीत वशिष्ठ ने पुलिस को बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक कार में अवैध रूप से मांस की सप्लाई की जा रही है। संदेह होने पर कार को रोका गया और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार में सवार शाकिर और हासिफ को हिरासत में लिया। पशु चिकित्सक की जांच में बरामद मांस भैंस का पाया गया। यह भी पढ़ें- Hathras News: मृत भैंस का मांस ले जाने के आरोप पर ग्रामीणों में आक्रोश, एक हिरासत में
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.