फरीदाबाद, अक्टूबर 19 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। नौकरी की भागदौड़, घंटों कुर्सी पर बैठकर काम करना और जंक फूड पर बढ़ती निर्भरता युवाओं की हड्डियों की सेहत पर भारी पड़ सकती है। अब हड्डियों की कमजोरी को केवल बुजुर्गों की समस्या मानना सही नहीं है। कम उम्र में शारीरिक गतिविधियों की कमी और असंतुलित खानपान के कारण भी हड्डियों से जुड़ी परेशानियां सामने आ रही हैं। अकेले बीके अस्पताल में रोजाना 100 से अधिक मरीज हड्डियों और जोड़ों में दर्द की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। बीके अस्पताल के वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रविशंकर गौड़ के अनुसार लंबे समय तक एक ही जगह बैठकर काम करना, शारीरिक गतिविधियों की कमी और कैल्शियम व विटामिन-डी से भरपूर भोजन नहीं लेना हड्डियों की सेहत को प्रभावित कर सकता है। 25 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में भी हड्डियों क...