फरीदाबाद, अगस्त 3 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने सोमवार को जिला सचिवालय में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की और सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी करने के निर्देश दिए।बैठक में बताया गया कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह सेक्टर-12 स्थित हेलीपेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त ने संभावित बारिश को देखते हुए वैकल्पिक स्थल भी पहले से तैयार रखने के निर्देश दिए, ताकि मौसम खराब होने की स्थिति में कार्यक्रम बिना किसी बाधा के संपन्न कराया जा सके। यह भी पढ़ें- Faridabad News: स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर बैठक आयोजित डीसी ने सम...