Faridabad News: 10 स्कूलों में बच्चों को अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया
फरीदाबाद, अक्टूबर 28 -- Faridabad News: फरीदाबाद अभिषेक शर्मा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जिले के 10 विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें विद्यार्थियों को बाल यौन शोषण से बचाव, बाल संरक्षण कानून और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल की जानकारी दी गई। गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बल्लभगढ़ सहित अन्य विद्यालयों में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जितेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्कूल स्टाफ को कानूनी जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को बाल विवाह की रोकथाम और किसी भी तरह के शोषण या उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Banka News: बच्चों को बताया गया बाल शोषण से बचाव और कानूनी अधिकारों का पाठ विद्यार्थियों को बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.