Faridabad News: 10 दिनों से बंद पेयजल मोटर, रावली गांव में गहराया पानी का संकट
फरीदाबाद, जुलाई 12 -- Faridabad News: नूंह, सरसमल। फिरोजपुर झिरका खंड के रावली गांव में पेयजल आपूर्ति की मोटर पिछले करीब 10 दिनों से खराब पड़ी है। इसके कारण गांव में पानी की नियमित सप्लाई ठप हो गई है और लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद विभाग ने अब तक समस्या के समाधान के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया है। भीषण गर्मी के बीच पानी की कमी ने ग्रामीणों की दिनचर्या प्रभावित कर दी है। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को पीने के पानी के लिए दूर-दराज के स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। कई परिवार निजी टैंकरों और अन्य साधनों से पानी मंगवाने को मजबूर हैं, जिससे अतिरिक्त खर्च बढ़ गया है। ग्रामीण समाजसेवी सद्दाम हुसैन रावली, रफीक, कमरूद्दीन, आस मोहम्मद, फकरुद्दीन, राशिद, आसीद खान, उमर मोहम्मद और हारून सहित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.