फरीदाबाद, अगस्त 24 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा । बीके अस्पताल के बंद हार्ट सेंटर को दोबारा से शुरू करने के लिए स्वास्थ्य निदेशालय ने नई कंपनी की तलाश शुरू कर दी है। यदि मेडिट्रीना हॉस्पिटल्स हार्ट सेंटर को शुरू करने का फैसला नहीं लेती, तो नई कंपनी नियुक्त की जाएगी। वहीं दूसरी ओर से हार्ट सेंटर का सामान उठाने को लेकर संशय बना हुआ है। बीके अस्पताल परिसर में सोमवार को भी हार्ट सेंटर का सामान पड़ा रहा। जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इसकी जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दे दी है और अगले निर्देश का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि हार्ट सेंटर प्रबंधन ने रविवार को सामान को निकालकर ट्रक में लोड करना शुरू कर दिया था। इसके लिए हार्ट सेंटर प्रबंधन ने दो ट्रक मंगवाए थे। इसकी जानकारी एडवोकेट संजय गुप्ता को मिली, तो मौके पर पहुंचकर उन...