फरीदाबाद, सितम्बर 13 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। फरीदाबाद हाफ मैराथन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। 27 सितंबर को सूरजकुंड मेला ग्राउंड से शुरू होने वाली हाफ मैराथन के लिए जिला प्रशासन ने रूट मैप जारी कर दिया है। 21.1 किलोमीटर की मुख्य दौड़ के अलावा 10 किलोमीटर और पांच किलोमीटर की दौड़ भी आयोजित होगी। तीनों दौड़ों का समापन सूरजकुंड मेला ग्राउंड में ही होगा। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि 21.1 किलोमीटर की दौड़ सूरजकुंड मेला ग्राउंड से शुरू होकर एनएचपीसी कॉलोनी, ग्रीनफील्ड, श्री सिद्धदाता आश्रम, जिमखाना क्लब, एशियन अस्पताल, सेक्टर-20 मार्केट सहित निर्धारित मार्गों से होकर गुजरेगी। पांच किलोमीटर दौड़ के प्रतिभागियों के लिए एनएचपीसी कॉलोनी के पास पांच किलोमीटर यू-टर्न और 10 किलोमीटर दौड़ के लिए मानव रचना इंटरनेश...