Faridabad News: हादसे रोकने को डिवाइडर संवारने की तैयारी
फरीदाबाद, अगस्त 30 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। सैनिक कॉलोनी रोड पर सड़क हादसे रोकने के लिए जल्द डिवाइडर को नए सिरे से बनाया जाएगा। इसे लेकर नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी है। अगले महीने योजना पर काम चालू किया जाएगा। इसे एक माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। एनआईटी 3 स्थित मस्जिद चौक से सैनिक कॉलोनी रेड लाइट गुरुग्राम रोड को जोड़ने का काम करती है। इस कारण इस रोड पर दिनभर वाहनों की आवाजाही रहती है। आसपास की कॉलोनियों के लोग भी इसी रास्ते से आते-जाते हैं। सड़क के बीच बने डिवाइडर की स्थिति ठीक नहीं होने से कई जगह वाहन चालकों को परेशानी होती है। डिवाइडर की ग्रिल जगह-जगह टूटी होने से हादसों का खतरा रहता है। खासकर स्ट्रीट लाइट खराब होने से रात के अंधेरे में हादसों का खतरा बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर कई बार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.