Faridabad News: हाईवे पर ट्रैफिक लाइट नहीं, चौराहों पर जाम से राहगीर परेशान
फरीदाबाद, अक्टूबर 3 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे के पांच प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक लाइट नहीं होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रहा है। सुबह-शाम वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम लग जाता है। राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ती है। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर अलावलपुर चौक, बस अड्डा चौराहा, किठवाड़ी चौक, रसूलपुर चौक और आगरा चौक शहर के प्रमुख चौराहे हैं। इन स्थानों से शहर के अंदर और बाहर जाने वाले वाहनों के साथ आसपास के क्षेत्रों से आने वाला यातायात भी गुजरता है। वाहनों की संख्या बढ़ने पर चौराहों पर अफरा-तफरी की स्थिति बन जाती है। फ्लाईओवर बनने के बाद मुख्य मार्ग पर यातायात का एक हिस्सा ऊपर से निकल जाता है, लेकिन नीचे की सड़क पर स्थानीय वाहनों का दबाव बना रहता है। ऐसे में खासकर कार्यालय और स्कूल खुलने तथा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.