फरीदाबाद, जुलाई 6 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्मार्ट सिटी में सोमवार हुई बारिश के बाद भी उमसभरी गर्मी से राहत नहीं मिली है। तापमान भले ही सामान्य रहा लेकिन आर्द्रता 50 से बढ़कर 74 प्रतिशत पर पहुंच गई। दोपहर करीब तीन बजे आई बारिश भी गर्मी के तेवरों को कम नहीं कर पाई। रविवार को आई बारिश के बाद सोमवार को साफ था और सुबह से खिली धूप निकली थी। धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह 10 बजे की पंखे की हवा बेदम साबित होने लगी। पंखे नीचे खड़े होने के बाद भी उसकी हवा का एहसास नहीं हो रहा था। यह भी पढ़ें- Hardoi News: उमस ने निकाला पसीना, कल बारिश के आसार केवल एसी के सामने ही पसीने थम रहे थे।अत्यधिक पसीना निकलने से लोगो के शरीर में पानी की कमी की शिकायत बढ़ गई।उसे पूरा करने के लिए लोगों की भीड़ जूस की रेहड़ियों, ठंडे पेय पदार्थों ...