फरीदाबाद, अक्टूबर 29 -- Faridabad News: सोहना, संवाददाता। शहर के बीच से जा रहा राष्ट्रीय राजमार्ग 248ए के कटों पर लगने वाले जाम से जल्द ही मुक्ति मिलेगी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर चूंगी एक से नूंह जाने वाले मार्ग पर वन विभाग के हर्बल पार्क तक फ्लाईओवर बनाने की मंजूरी मिल गई है। फ्लाईओवर का कार्य अगले वर्ष जनवरी के आखिर तक शुरू होने की संभावना है। राष्ट्रीय हाइवे पर बनने वाला यह प्रस्तावित फ्लाई ओवर करीब तीन किलोमीटर लंबा होगा। इसके निर्माण पर तीन सो करोड़ से अधिक की राशि खर्च होगी। धन राशि को करीब छह माह पहले की मंजूरी मिल गई है। उक्त फ्लाईओवर का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा। फ्लाईओवर बनने से नूंह, अलवर, राजस्थान और राजस्थान, नूंह से गुरुग्राम-दिल्ली जाने वाले वाहनों को जाम का सामना नहीं करना होगा। इस फ्लाईओवर के निर्माण से राष्...