फरीदाबाद, अगस्त 20 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल को सफल बनाने और सरकार पर दबाव बनाने के लिए दिन में प्रदर्शन के साथ ही रात में कूड़े के ढेरों की पहरेदारी शुरू कर दी है। कर्मचारी रात में जागकर सड़कों और मार्केट में लगे कूड़े के ढेर के पास पहरा रहे हैं। बाइकों पर गलियों घूमते हैं, जिससे नगर निगम अधिकारियों पर नजर रखी जा सके। वहीं दूसरी तरफ सफाई कर्मचारियों की हड़ताल गुरुवार को 15वें भी जारी रही है, जिससे सड़कों पर कूड़े के ढेर सड़ रहे हैं। शहर में रोजाना करीब 1200 टन कचरा निकलता है। दो महीने पहले एनजीटी की तरफ बंधबांडी प्लांट पर कूड़े डालने पर रोक लगा दी गई। इसके बाद शहर के कचरे को नगर निगम द्वारा गुरुग्राम पेपर मील, मिर्जापुर और मवई भेजा रहा है। यह कार्य भी पिछले 15 दिनों से ठप है। यह भी प...