Faridabad News: स्वतंत्रता दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मन मोहा
फरीदाबाद, अगस्त 15 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। सेक्टर-12 स्थित हेलीपेड मैदान में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। मंच पर एक के बाद एक हुई शानदार प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों में जहां देश के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना दिखाई दी, वहीं हरियाणा और पंजाब की समृद्ध लोक संस्कृति की भी खूबसूरत झलक देखने को मिली। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मुख्य आकर्षक का केंद्र सराय ख्वाजा विद्यालय के छात्र-छात्राओं का नृत्य रहा। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत वंदे मातरम् और सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तां हमारा की भावपूर्ण एवं मनमोहक प्रस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.