फरीदाबाद, सितम्बर 6 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने रविवार को सेक्टर-37 बाईपास से 6.32 ग्राम स्मैक के साथ 22 वर्षीय अमन कुमार उर्फ टीडडा को गिरफ्तार किया। आरोपी सरस्वती कॉलोनी, थाना पल्ला का रहने वाला है। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना सराय ख्वाजा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार टीम को सेक्टर-37 बाईपास पर एक युवक के पास मादक पदार्थ होने की सूचना मिली थी। कार्रवाई करते हुए टीम ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक पल्ला क्षेत्र में अपने दोस्त से 15 हजार रुपये में खरीदकर लाया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...