फरीदाबाद, सितम्बर 3 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्मार्ट सिटी में शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी पर 500 से अधिक जगहों पर कार्यक्रम होंगे। झांकियां सजाई जाएंगी और रात 12:00 बजे भोग लगाकर प्रसाद वितरण होगा। भगवान के जन्मोत्सव को लोगों को जिले के मंदिरों को सजाने का कार्य पूरा हो गया है। शाम के समय मंदिर परिसर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा रहे थे। जिले में हर वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी बड़े उत्साह के साथ मनाई जाती है। उसकी तैयारियां कई दिनों पहले शुरू हो जाती है। मथुरा सहित देश के विभिन्न हिस्सों से कलाकारों को झांकियां सजाने के लिए बुलाया जाता है। इन झांकियों को देखने के लिए मंदिरों में भारी भीड़ जुटती है। जिले में एनआईटी पांच नीलम-रेलवे रोड स्थित बांके बिहारी सबसे बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। मंदिर में सुबह से भक्तों का ताता लगा ...