फरीदाबाद, अगस्त 19 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्मार्ट सिटी में डेंगू और मलेरिया के मामले फिलहाल सीमित हैं, लेकिन मच्छरों के लार्वा मिलने का सिलसिला स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का कारण बना हुआ है। घरों, औद्योगिक इकाइयों, शिक्षण संस्थानों, कार्यालयों और अन्य स्थानों पर जमा पानी में लगातार लार्वा मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग अब तक करीब 2258 लोगों को नोटिस जारी कर चुका है। यह भी पढ़ें- Palamu News: मच्छरों से बचाव को लेकर आज निकलेगी जागरूकता रैलीडेंगू के छह मामले हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमें 205345 घरों की जांच की जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग बीके अस्पताल में आने वाले प्रत्येक बुखार के मरीज में मलेरिया की पुष्टि के ब्लड स्लाइड तैयार करवा रहा है। अबतक 1.25 लाख से अधिक लोगों की ब्लड स्लाइड तैयार की जा चुकी हैं। बता दें कि मानसून...