Faridabad News: स्मार्ट सिटी में सुबह की हवा चार गुना जहरीली
फरीदाबाद, अक्टूबर 13 -- Faridabad News: फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी में मौसम में बदलाव के साथ वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। मंगलवार सुबह आठ बजे फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 228 दर्ज किया गया। सुबह के समय स्मार्ट सिटी की हवा चार गुनी जहरीली होने लगी है। हालांकि दिन में मौसम साफ होने और धूप निकलने के बाद एक्यूआई घटकर 114 पर पहुंच गया।
सुबह और शाम बढ़ा प्रदूषण वहीं बल्लभगढ़ में प्रदूषण का स्तर चिंता बढ़ा रहा है। यहां एक्यूआई 227 दर्ज किया गया। इसके अलावा शाम आठ बजे के बाद भी शहर में एक्यूआई 200 से अधिक बना हुआ है। सुबह और शाम के समय हल्की धुंध दिखाई देने लगी है, जिससे हवा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। बता दें कि पिछले दिनों हुई बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ने को प्रदूषण बढ़ने की एक वजह माना जा रहा है। न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.