Faridabad News: स्मार्ट सिटी में वाहनों का धुंआ और सड़कों की धूल बढ़ा रही वायु प्रदूषण
फरीदाबाद, नवम्बर 10 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। स्मार्ट सिटी में प्रदूषण से जंग केवल कागजों और सरकारी दावों तक सिमटती नजर आ रही है। एक तरफ शहर की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है। वहीं दूसरी तरफ हाईवे और प्रमुख मार्गों पर लगने वाला जाम, सड़कों पर जमा धूल और जगह-जगह जलता कूड़ा शहर की आबोहवा को खराब कर रहा है। सोमवार के मुकाबले वायु गुणवत्ता सूचकांक में मामूली गिरावट के बावजूद मंगलवार को हवा बेहद खराब रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी सूची के अनुसार बल्लभगढ़ में एक्यूआई 340, फरीदाबाद का 290 दर्ज किया गया। जिससे दिनभर लोगों को आंखों में जलन की समस्या और सांस रोगियों को परेशानी हुई। प्रदूषण रोकथाम को लेकर नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। प्रदूषण फैलाने वालों पर कार्रव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.