Faridabad News: स्मार्ट सिटी में धूमधाम से की गई गोवर्धन पूजा
फरीदाबाद, नवम्बर 10 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। औद्योगिक नगरी में मंगलवार को गोवर्धन पूजा का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने घरों के आंगन में गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने सामूहिक रूप से गोवर्धन की परिक्रमा कर घर-परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और रक्षा की कामना की। शहर के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। विभिन्न धार्मिक स्थलों पर अन्नकूट का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। वहीं, सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं की ओर से शहर में 50 से अधिक स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया गया। गोवर्धन पूजा को लेकर सुबह से ही घरों में तैयारियां शुरू हो गई थीं। महिलाओं ने गोबर से गोवर्धन पर्वत की छोटी-बड़ी आकृतियां बनाईं और उन्हे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.