फरीदाबाद, अक्टूबर 19 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जिले में एक ओर दशहरा के दिन रावण, कुंभकरण व मेघनाद का पुतला दहन कर बुराई पर अच्छी की जीत का जश्न मनाते हैं। वहीं जिले के आदि समाज द्वारा दशहरे के दिन रावण की पूजा अर्चना की जाती है और समाज के उनके सद्गुणों को फैलाने का कार्य करते हैं। इसके तहत मंगलवार सुबह पांच बजे एक प्रभात फेरी निकाली जाएगी। यह प्रभात फेरी एनआईटी के केसी रोड स्थित वाल्मीकि मंदिर से निकाली जाएगी, जोकि गांधी कॉलोनी होते हुए वापस मंदिर परिसर में समाप्त होगी। बता दें कि यह समाज महर्षि वाल्मीकि समाज द्वारा लिखी गई रामायण का अनुसरण करते हैं। वाल्मीकि मंदिर के सेवादार विनोद चौहान (दानव) ने बताया कि केसी रोड स्थित मंदिर करीब 500 वर्ष पुराना है और इसकी काफी मान्यता है। यहां पर प्रतिदिन रावण की पूजा होती है। यह भी पढ...