फरीदाबाद, अगस्त 27 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्मार्ट सिटी में इन दिनों स्वाइन फ्लू के साथ आई फ्लू ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम में बदलाव और वायरल संक्रमण के साथ आंखों में संक्रमण के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बीके अस्पताल की ओपीडी में पिछले पांच दिनों से प्रतिदिन 20 से 22 मरीज लाल आंखों की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। मरीजों में आंखों में लालिमा के साथ चिपचिपा पदार्थ निकलने और पानी आने की शिकायत अधिक सामने आ रही है। इसके अलावा सुबह नींद से उठने पर आंख चिपकी रहती है। यह भी पढ़ें- स्वाइन फ्लू का मौसमी उछाल, कोई नया म्यूटेशन नहीं, घबराने की जरूरत नहीं : विशेषज्ञस्वास्थ्य विशेषज्ञ की राय बीके अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शिखा फुटेला के अनुसार मौसम में बदलाव के दौरान वायरल संक्रमण तेजी से फैलता है। इसी ...