Faridabad News: स्मार्ट सिटी के लोग तोड़ रहे ट्रैफिक नियम, हर माह 54 हजार चालान
फरीदाबाद, अगस्त 6 -- Faridabad News: फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। लगातार चालान करने के बावजूद जिले में ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं हो रहा है। बीते सात माह में ट्रैफिक पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने पर तीन लाख 77 हजार से अधिक चालान किए हैं। सबसे ज्यादा कार्रवाई बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर हुई है। इसके अलावा ओवरस्पीडिंग, रॉन्ग साइड ड्राइविंग, लेन अनुशासन तोड़ने और गलत पार्किंग करने वालों पर भी सख्ती दिखाई गई है।
पूरे चालानों का विवरण पुलिस के अनुसार जनवरी से जुलाई 2026 के दौरान कुल 3,77,957 चालान किए गए। इनमें जनवरी में 52,690, फरवरी में 40,807, मार्च में 56,220, अप्रैल में 57,028, मई में 59,260, जून में 53,165 तथा जुलाई में 58,787 चालान शामिल हैं। यह आंकड़े बताते हैं कि जिले में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.