फरीदाबाद, अक्टूबर 31 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए एक नवंबर से दिल्ली में बीएस4 और उससे नीचे के वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई। इसके तहत रविवार से दिल्ली जाने वाले लगभग 45 हजार वाहनों पर रोक रहेगी। इनमें करीब 18 हजार कमर्शियल और 27 हजार घरेलू वाहन शामिल हैं। प्रदूषण नियंत्रण के लिए लागू किए जा रहे प्रतिबंधों के चलते निर्माण और विकास कार्यों पर भी रोक लगाई जाएगी, जिससे करोड़ों रुपये की लागत से चल रहे विकास कार्य प्रभावित होंगे। वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने सख्त कदम उठाए हैं। इसके तहत एक नवंबर से दिल्ली में दूसरे राज्यों में पंजीकृत बीएस-4 और इससे नीचे के उत्सर्जन मानक वाले वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। फरीदाबाद में ऐसे वाहनों की संख्या लगभग 45 हजार है। दि...