फरीदाबाद, अगस्त 22 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। सेक्टर-12 स्थित एक मॉल में चल रहे एक स्पा सेंटर पर शनिवार को पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस को स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान एक युवक और पांच युवतियां मौजूद मिलीं। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। सेंट्रल महिला थाना प्रभारी उषा रानी ने बताया कि पुलिस को स्पा सेंटर के संबंध में गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना की जांच के बाद पुलिस टीम गठित कर स्पा सेंटर पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान एक युवक और पांच युवतियां मिलीं, जिन्हें हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।बताया गया है कि छापेमारी में दो थानों के प्रभारी और महिला पुलिसकर्मी शाम...