फरीदाबाद, सितम्बर 12 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान ग्रेटर फरीदाबाद स्थित क्रिकेट मैदान पर खेले गए मुकाबले में स्ट्रोम राइडर ने डैफोडिल को 27 रन से हराकर जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्ट्रोम राइडर ने 16 ओवर में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार 140 रन बनाए। राहुल ने 42, हितांशु ने 28 और अमरित संधू ने 25 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। डैफोडिल की ओर से मोहित मिश्रा ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डैफोडिल की टीम 20 ओवर में 113 रन ही बना सकी। निकुंज मदान ने 29 और मनन मदान ने 28 रन बनाए। स्ट्रोम राइडर की ओर से कशिश हंस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके। उनके प्रदर्शन के लिए कशिश हंस को मैन ऑफ द मैच चुना गया।-

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...