Faridabad News: स्कूल वैन के नीचे आया मासूम बाल-बाल बचा
फरीदाबाद, अगस्त 8 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। 'जाको राखे साइयां, मार सके न कोय'... यह कहावत चांदपुर की आरटीएस कॉलोनी में शुक्रवार को हुए हादसे में सच होती दिखाई दी। छह साल का मासूम स्कूल वैन की चपेट में आने के बाद उसी के नीचे जा गिरा और वैन उसके ऊपर से निकल गई, लेकिन गनीमत रही कि बच्चा पहियों की सीधी चपेट में नहीं आया और उसकी जान बच गई। हादसे में बच्चे के सिर में चोट आई। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे घर भेज दिया। इस दर्दनाक हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में हादसे का पूरा घटनाक्रम दिखाई दे रहा है। वीडियो देखकर हर कोई कुछ पल के लिए सहम जा रहा है कि आखिर इतनी गंभीर स्थिति के बाद भी मासूम की जान कैसे बच गई।जानकारी के अनुसार, छह वर्षीय अनुज शुक्रवार को निज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.