फरीदाबाद, सितम्बर 13 -- Faridabad News: फरीदाबाद, सरसमल। खेड़ीपुल थाना पुलिस ने स्कूल बस कंडक्टर पर चाकू से हमला कर मोटरसाइकिल, मोबाइल और नकदी लूटने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात 12 सितंबर की सुबह आगरा नहर के पास हुई थी। पुलिस ने आरोपियों से लूटी गई मोटरसाइकिल और अन्य सामान बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बॉबी उर्फ बुच्चा और विष्णु के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी वर्तमान में फरीदाबाद में रह रहे थे। दोनों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। शिकायतकर्ता गौरव आर्य सेक्टर-81 स्थित एक स्कूल में बस कंडक्टर है। वह सुबह करीब पांच बजे मोटरसाइकिल से ड्यूटी के लिए निकला था। करीब साढ़े पांच बजे अडोर चौक से पहले आगरा नहर के साथ वाली सड़क पर वह बाथरूम के लिए रुका। इसी दौर...