फरीदाबाद, अगस्त 1 -- Faridabad News: फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। खेड़ीकलां गांव स्कूटी सवार दो युवक हवाई फायर कर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक आरोपी दबोचे नहीं गए हैं। यह मामला शुक्रवार का है। गोली चलाने की वजह स्कूल में हुआ झगड़ा बताया जा रहा है। यह मामला शुक्रवार का है। खेड़ीकलां निवासी पीड़ित महिला सविता ने बताया कि शुक्रवार को दो युवक स्कूटी पर उनके घर पहुंचे और उनके बच्चे भोला तथा अमित के बारे में पूछताछ करने लगे। जब उन्होंने बताया कि दोनों घर पर नहीं हैं तो युवकों ने उन्हें धमकी दी । कुछ ही देर बाद हवा में गोली चला दी। फायरिंग के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता के अनुसार, स्कूल में बच्चों के बीच हुए झगड़े की रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में भय का माहौल बन ग...