फरीदाबाद, सितम्बर 30 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। जलभराव की समस्या से जूझ रहे सोहना चौक वासियों के लिए राहत की खबर है। चौक से सेक्टर-25 एसटीपी तक नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। जिससे रोड पर जलभराव की समस्या दूर होने की उम्मीद है। इसके लिए विभाग ने दो महीने में काम पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।सेाहना मार्ग पर जलभराव की भारी समस्या है। कुछ देर की बारिश चौक के 200 मीटर तक पानी भर जाता है। इससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नई पाइपलाइन बिछने के बाद पानी की निकासी सुचारु होने की उम्मीद है। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता डालचंद ने बताया कि काम शुरू करने से पहले संबंधित क्षेत्र में जरूरी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। पाइपलाइन बिछाने के बाद जलभराव की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी। इससे वार्ड-4 ...