Faridabad News: सोसाइटी में पेयजल आपूर्ति पर आयोग ने रिपोर्ट मांगी
फरीदाबाद, सितम्बर 2 -- Faridabad News: फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-49 स्थित अचीवर्स सोसाइटी (कालिंदी हिल)में 500 परिवारों को दो दशक से अधिक समय से नियमित सार्वजनिक पेयजल आपूर्ति नहीं मिलने की शिकायत पर हरियाणा मानव अधिकार आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने नगर निगम फरीदाबाद और फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एफएमडीए) के अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है। साथ ही स्थायी समाधान होने तक सरकारी टैंकरों के माध्यम से सोसाइटी में निशुल्क और निर्बाध पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। शिकायत के अनुसार सोसाइटी का विकास वर्ष 2004-05 में टीपी-3 योजना के तहत हुआ था। सोसाइटी के बनने की शुरुआत में लोग भूमिगत जल से अपना काम कर रहे थे। उस समय पेयजल आपूर्ति की समस्या नहीं थी। करीब दो दशक पूर्व भूमिगत पानी समाप्त होने के बाद पेयजल आपूर्ति क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.