फरीदाबाद, अक्टूबर 15 -- Faridabad News: पलवल, संवाददाता। सोलर स्ट्रक्चर खरीदने के बहाने महाराष्ट्र के दो व्यापारियों को होडल बुलाकर बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर 2.09 लाख रुपये लूट लिए। आरोपी दोनों व्यापारियों को कार में बैठाकर जंगल में ले गए और वारदात को अंजाम देने के बाद उन्हें वहीं छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर होडल थाना पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सोलर स्ट्रक्चर खरीदने के बहाने बुलाया महाराष्ट्र के बीड़ जिले के रहने वाले विवेकानंद एकनाथ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोलर स्ट्रक्चर खरीदने के संबंध में उनकी फोन पर एक व्यक्ति से बातचीत हुई थी। उस व्यक्ति ने खुद को कंपनी का कर्मचारी बताया और उन्हें होडल बुलाया। इसके बाद 14 अक्तूबर को वह अपने दोस्त संतोष महादेव के साथ दिल्ली पहुंचे। वहां से ...