फरीदाबाद, अक्टूबर 17 -- Faridabad News: नूंह, धनंजय चौहान। पुन्हाना नगर परिषद और बीवां (फिरोजपुर झिरका) में सेवा सेतु कैंप आयोजित किए गए, जिनमें विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और आवेदन व शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया पूरी की। जिला परिषद चेयरमैन जान मोहम्मद ने कहा कि इन कैंपों का उद्देश्य पात्र परिवारों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इससे लोगों को अलग-अलग सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने के बजाय एक ही स्थान पर आवेदन करने और समस्याओं का समाधान कराने की सुविधा मिल रही है।कैंपों की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों स्थानों पर कुल 304 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 199 को प्रोसेस किया गया। इसके अलावा 12 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिया गया और 93 शिकायतों का समाधान किया गया। मुख्यमंत्री अंत्यो...