फरीदाबाद, सितम्बर 29 -- Faridabad News: पलवल, अभिषेक शर्मा। हथीन खंड में मंगलवार को खंड स्तरीय सेवा सेतु कैंप एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन और एसडीएम हथीन हरिराम की अध्यक्षता में आयोजित कैंप में बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे। विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल पर लोगों को सरकारी योजनाओं, सेवाओं और पात्रता की जानकारी दी गई। साथ ही, योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया भी समझाई गई। एसडीएम हरिराम ने कैंप का अवलोकन किया और स्वयं भी स्वास्थ्य जांच करवाई। उन्होंने नागरिकों से कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Faridabad News: ग्रामीणों को कानूनी अधिकारी के बारे में जानकारी दी गई अधिकारियों ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उ...