फरीदाबाद, जुलाई 26 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। मंझावली पुल पर सेल्फी लेने का शौक एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। पुल की बाउंड्री पर खड़े होकर यमुना के साथ तस्वीर खिंचवाने के दौरान पैर फिसल कर नदी में गिरे युवक का शव तीसरे दिन रविवार को पुलिस ने चांदपुर गांव के पास यमुना किनारे से बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं के सिहावली गांव निवासी 21 वर्षीय टीटू उर्फ चिंटू के रूप में हुई है। तिगांव थाना प्रभारी रनबीर ने बताया कि 24 जुलाई की सुबह टीटू अपने दोस्त धर्मेंद्र के साथ मंझावली पुल पर गया था। यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में सेल्फी लेते वक्त यमुना में डूबा संभल का युवक दोनों के बीच रेस लगाने की बात हुई। इसी दौरान धर्मेंद्र के कहने पर टीटू पुल की बाउंड्री पर चढ़ गया और यमुना नदी की पृष्ठभूमि में...