Faridabad News: सेना का अधिकारी बताकर कारोबारी से सवा छह लाख ठगे
फरीदाबाद, अगस्त 13 -- Faridabad News: फरीदाबाद,अशोक जैन। इंडियामार्ट एप पर ईंट खरीदने की जरूरत बताकर साइबर ठगों ने सेक्टर-9 निवासी एक कारोबारी से 6 लाख 36 हजार रुपये ठग लिए। आरोपित ने खुद को भारतीय सेना के दिल्ली स्थित खरीद विभाग का अधिकारी बताकर कारोबारी को भरोसे में लिया। इसके बाद वेंडर पंजीकरण और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करा ली। ठगी का पता चलने पर कारोबारी ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई。
ठगी का तरीका कारोबारी के मुताबिक, उन्हें इंडियामार्ट खाते पर एक व्यक्ति की ओर से ईंटों की जरूरत का संदेश मिला था। दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर सामने वाले ने अपना नाम कुनाल चौधरी बताते हुए खुद को भारतीय सेना का खरीद अधिकारी बताया। उसने ईंटों की फोटो और कीमत मांगी। इसके बाद भारतीय वायुसेना स्टेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.