फरीदाबाद, जुलाई 20 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहर की दो प्रमुख बाजारों सेक्टर-8 और सेक्टर-11 मार्केट का जल्द ही नए सिरे से विकसित किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने दोनों बाजारों के जीर्णोद्धार की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बाजारों में सड़क, इंटरलॉकिंग टाइलें, जल निकासी व्यवस्था, पैदल मार्ग और अन्य आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा। सेक्टर-8 और 11 दोनों शहर के सबसे पुराने बाजारों में शामिल हैं। समय के साथ सड़कें और फुटपाथ क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, जिससे व्यापारियों और ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश के दौरान जलभराव और टूटी टाइलों के कारण लोगों की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। लोगों को पानी में घुस कर मार्केट तक पहुंचना पड़ता है। वहीं पार्किंग में जगह-जगह अतिक्रमण है, जिसे देखते हुए दोनों मार्केट को आधुनिक स्वर...