फरीदाबाद, अगस्त 17 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। सेक्टर-7 क्षेत्र में ऑफिस से घर लौट रही युवती से बाइक सवार युवक मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया। पीड़िता ने सेक्टर-7 चौकी में शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सेक्टर-7 निवासी दीप्ति वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 अगस्त को वह ऑफिस से घर लौट रही थी। वह सेक्टर-7 की ओर जा रही थी, तभी पीछे से स्प्लेंडर प्लस बाइक पर सवार होकर एक युवक आया। आरोपी ने मौका पाकर उसका मोबाइल फोन छीन लिया और बाइक से फरार हो गया।दीप्ति के अनुसार छीने गए मोबाइल में सिम नंबर 9260911704 लगा था। उन्होंने पुलिस को मोबाइल के दोनों आईएमईआई नंबर भी उपलब्ध कराए हैं। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी की पहचान कर जल्द मोबाइल बरामद करने और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की ...