फरीदाबाद, अक्टूबर 5 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, संवाददाता। सेक्टर-62 में रविवार देर रात फास्ट फूड लेने गए एक 42 वर्षीय एचआर मैनेजर लक्ष्मण की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई, जबकि उनका भतीजा महेश गंभीर रूप से घायल है और आईसीयू में भर्ती है। फास्ट फूड लेने के दौरान चाचा-भतीजे की फास्ट फूड की रेहड़ी लगाने वाले से कहासुनी हो गई। इस दौरान फास्टफूड रेहड़ी वाले ने वहां आठ-दस युवकों को बुला लिया। आरोप है कि हमलावरों ने चाचा-भतीजे पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने लक्ष्मण को मृत घोषित कर दिया।

लक्ष्मण का परिवार गांव साहुपुरा निवासी लक्ष्मण गुरुग्राम की एक कंपनी में एचआर मैनेजर थे। रविवार रात वह अपने भतीजे महेश के साथ सेक्टर-62 चौराहे पर चाउमीन और बर्गर लेने गए थे। यहां फास्ट फूड की रेहड़ी लगा...